सिकन्दरपुर(बलिया)आशीर्वाद यात्रा पर निकले भाजपा बलिया के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा का विधानसभा क्षेत्र सिकन्दरपुर में रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया।
इस के पूर्व बलिया जनपद में प्रवेश करते ही जिलाध्यक्ष का परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, मंत्री दानिश आजाद अंसारी, राज्यसभा सांसद नीरजशेखर, सलेमपुर के पूर्व सांसद रविन्द्र कुशवाहा,पूर्व विधायक छठ्ठू राम ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार स्वागत किया।
वहां से गाड़ियों के लम्बे काफिले के साथ प्रस्थान कर नगरा,बिल्थरारोड़ उभांव होते हुए जिलाध्यक्ष श्री मिश्र का काफिला जैसे ही सिकन्दरपुर विधानसभा क्षेत्र के मालदह चट्टी पर पहुंचा वहां कार्यकर्ताओं की बड़ी भीड़ के साथ पहले से ही प्रतीक्षारत पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, पूर्व विधायक भगवान पाठक, ब्लाक प्रमुख केशव चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अखिलेश सिंह गुड्डू, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संजीव वर्मा, भोला सिंह,जिला कार्यसमिति के सदस्य मंजय राय, सुरेश सिंह आदि के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष पर फूलों की वर्षा व मालाएं पहना कर जोरदार स्वागत किया।
बाद जब जिला अध्यक्ष का काफिला स्थानीय बस स्टेशन चौराहे पर पहुंचा तो पूर्व में नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे गणेश सोनी के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने जिलाध्यक्ष का स्वागत जेसीबी के साथ किया।
इस दौरान बस स्टेशन पर आयोजित स्वागत समारोह में प्रधानाचार्य रवि राय, अजीत राय, प्रयाग चौहान, डा.आशुतोष गुप्ता, जयराम पाण्डेय, डा. उमेशचंद्र, मुन्ना राय,अशोक कुमार उर्फ डब्लू गुप्ता, अनिल वर्नवाल, अशोक गुप्ता, राजकुमार चौहान, धीरज पटेल, राहुल गुप्ता, गौरी वर्मा,जितेन्द्र सोनी, राकेश गुप्ता, रामनाथ यादव, छोटक चौधरी, बबलू बहार आदि शामिल रहे।
चौराहे पर नव नियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत करने वाले अन्य लोगों में अरविंद कुमार राय, भुवाल सिंह, आकाश तिवारी, क्षितिज सिंह, प्रमोद गुप्ता, जितेंद्र सोनी, ओमप्रकाश यादव, निरंजन राय, विनित पाण्डेय, विजय जायसवाल, राजू गुप्ता, जयप्रकाश वर्मा, राजू तुरहा आदि रहे।
सिकंदरपुर में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा के स्वागत के बाद आम जनमानस में काफी चर्चा होती रही। लोगों के बीच चर्चा यह रही कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता दो खेमे में बंटे नजर आए। यहां तक की कुछ लोगों ने यह भी कहा कि दो खेमे में नहीं बल्कि तीन खेमे में बंटे नजर आए। वैसे देखा जाए तो भारतीय जनता पार्टी में पिछले कुछ महीनो से सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र में कुछ भी ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। वही नगर पंचायत सिकंदरपुर में भी यही स्थिति देखने को मिल रही है।
गणेश सोनी का पीठ थपथपा गए परिवहन मंत्री
भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा के भव्य स्वागत में भारतीय जनता पार्टी से पूर्व में मंडल अध्यक्ष रहे गणेश सोनी के नगरपंचायत के चुनाव के दौरान टिकट न मिलने पर चुनाव के दौरान पार्टी से बगावत करके निर्दल चुनाव लड़ा था तथा वह रनर रहे थे। इस दौरान गणेश सोनी निरंतर लोगों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाकर रखे हुए हैं तथा नगर पंचायत में अधिकतर लोगों के चहेते भी बने हैं। स्वागत के दौरान गणेश सोनी के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में युवाओं ने भाजपा के नवागत जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा का स्वागत किया। इस दौरान काफिले के साथ चल रहे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने स्वागत से अभिभूत होकर गणेश सोनी का पीठ थपथपाया तथा उनसे कुछ कहा जिसको लेकर राजनीतिक गलियारे में एक अलग हलचल होना शुरू हो गया है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बहुत जल्दी गणेश सोनी पुनः भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाएंगे।
इस दौरान जब गणेश सोनी से बातचीत किया गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि स्वागत के दौरान उन्होंने अपने समर्थकों के साथ संजय मिश्रा जी का स्वागत किया है, जो उन्हें उचित लगा उन्होंने किया। इस दौरान उन्होंने भविष्य की योजनाओं के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। कहा कि आगे देखा जाएगा कि क्या होता है। वैसे मैं भारतीय जनता पार्टी में रहूं या न रहूं लोगों की सेवा निरंतर करता रहूंगा।
डॉ आशुतोष गुप्ता भी कार्यकर्ताओं के साथ रहे मौजूद
सिकंदरपुर नगर पंचायत के प्रसिद्ध चिकित्सक व वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉक्टर आशुतोष गुप्ता भी जिला अध्यक्ष के स्वागत के दौरान अपने कार्यकर्ताओं के साथ फुल मालाओं के साथ बस स्टेशन चौराहे पर मौजूद रहे। इस दौरान ढोल नगाड़ों के साथ उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष का स्वागत किया।
रिपोर्ट - जितेन्द्र राय
0 Comments