Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सिकन्दरपुर पुलिस द्वारा एक वारण्टी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 

सिकन्दरपुर(बलिया)स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान शनिवार को एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार  पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विक्रान्त वीर के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अनिल कुमार झा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर  आशीष मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना सिकन्दरपुर पुलिस को मिली सफलता ।  

          उल्लेखनीय है कि आज दिनांक शनिवार को  थानाध्यक्ष सिकन्दरपुर दिनेश पाठक मय टीम द्वारा चेकिंग सन्दिग्ध वाहन/ सन्दिग्ध व्यक्ति, तलाश वांछित वारण्टी करते हुए एक वारण्टी अभियुक्त गौसुल आजम पुत्र मुर्तजा अली निवासी ग्राम बघुड़ी थाना सिकन्दरपुर के बिरुद्ध भरण पोषण देने में असमर्थ होने पर गिरफ्तारी का अधिपत्र सम्बन्धित माननीय न्यायालय A.P.J. परिवार न्यायालय कक्ष सं0-03 जनपद देवरिया इजराय नं0-1376/23 धारा 128 सीआरपीसी थाना सलेमपुर जनपद देवरिया द्वारा जारी एनबीडबलू में अभियुक्त गोसुल आजम उपरोक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर माननीय पारिवारिक न्यायालय देवरिया भेजा गया ।

*सम्बन्धित पूर्व पंजीकृत अभियोग*

1. इजराय नं0-1376/23 धारा 128 सीआरपीसी थाना सलेमपुर जनपद देवरिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में

 थानाध्यक्ष दिनेश पाठक सहित उ0नि0  शिवमुर्ति तिवारी,   हे0का0 विनोद कुमार सिंह शामिल थे।


रिपोर्ट - जितेंद्र राय

Post a Comment

0 Comments