Hot Posts

6/recent/ticker-posts

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर सिकन्दरपुर में विचार गोष्ठी 12 जनवरी को

 

सिकन्दरपुर(बलिया)प्रत्येक वर्ष  की भांति इस साल भी आगामी 12 जनवरी को स्थानीय जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर "सनातन धर्म के पुनर्जागरण में स्वामी विवेकानन्द की 

भूमिका"विषयक विचार गोष्ठी    का आयोजन किया जाएगा।गोष्ठी के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर तथा विशिष्ट अतिथि सुजीत कुमार गुप्त कुलपति चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय ,बलिया ,गोरक्ष प्रान्त के सह प्रचारक सुरजीत सिंह, पूर्व सांसद रविन्द्र कुशवाहा,पूर्व मंत्री राजधारी व पूर्व विधायक भगवान पाठक होंगे। 

कार्यक्रम की सफलता हेतु एक तैयारी बैठक का आयोजन मनियर मार्ग पर स्थित गांधी आश्रम के प्रांगण में किया गया। जिस में सिकन्दरपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओ ने बढ़ -चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु व्यापक प्रचार के साथ ही अन्य उपाय करने का  संकल्प लिया गया।

 तैयारी बैठक में पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, भाजपा नेता छठ्ठू राम, रणजीत राय,भोला सिंह, सुरेश सिंह, गिरिजेश मिश्रा, प्रयाग चौहान, सुदामा राय , शशिधर राय, गणेश सिंह,गिरजा शंकर सिंह एडवोकेट,  डॉ0अवधेश सिंह, भोला राय ,राजू सिंह, पूर्व प्रधान रिंकू पांडेय, अमरनाथ सिंह,कन्हैया वर्मा, रामबहादुर बिन्द, मनोज वर्मा, विवेक सिंह, सविंदर सिंह,दया शंकर भारती, मोजिबुल्लाह, अरविंद वर्मा, वीरेंद्र यादव,आदि मौजूद रहे।


रिपोर्ट - जितेन्द्र राय 

Post a Comment

0 Comments