सिकंदरपुर,बलिया। बीआरसी मुख्यालय पंदह, खेजुरी के सभागार में 2 बजे से प्रा शि संघ पंदह बलिया के कार्य समिति तथा संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक ज्ञानेन्द्र प्रसाद गुप्ता अध्यक्ष प्रा शि. संघ पंदह बलिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री सैफुद्दीन अंसारी ने कहा कि संगठित रहकर ही किसी भी लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। दुर्गम रास्ते से गुजर कर कभी कभी भौगोलिक परिवेश का सामना कर यातायात के जाम झाम की समस्या से जूझते हुए समय से विद्यालय पहुंच पाना कठिन हो जाता है। इन सब कारणों से ऑनलाइन उपस्थिति निर्धारित समय पर अनिवार्य करने का समस्त शिक्षक विरोध कर रहे हैं।हमारी अनेक जायज मांगों को शासन स्तर पर जानबूझ कर लम्बित रखा गया है। क्षेत्र के सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक तथा कर्मचारी बंधुओ से अपील किया कि इसी तरह एकजुटता कायम रखें। आज तक हमने जो भी पाया है मात्र संघर्ष के बल पर पाया है। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र गुप्ता ने कहा कि हम संगठित रहकर ही विजय प्राप्त कर सकते हैं। संचालन राम प्रवेश चौधरी ने किया।
रिपोर्ट - जितेंद्र राय
0 Comments