Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सिकंदरपुर में बीजेपी प्रत्याशी रविन्दर कुशवाहा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन 26 अप्रैल को

 


सिकंदरपुर(बलिया) लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत 71-लोकसभा सलेमपुर से भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार रविन्दर कुशवाहा के सिकंदरपुर विधानसभा में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन दिनाँक 26/4/2024 दिन शुक्रवार को समय- 11बजे दिन में नगरा मोड़ के समीप अदिति पैलेस के प्रांगण में मुख्य अतिथि मा0 श्री सूर्यप्रताप शाही जी (कृषि मंत्री उत्तर प्रदेश) द्वारा किया जाएगा

उक्त जानकारी देते हुए जिला कार्यसमिति के सदस्य व भाजपा नेता श्री मंजय राय ने बताया कि पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। पार्टी की गतिविधियां अब चुनावी कार्यालय से चलेंगी। इस अवसर पर जिला, मंडल एवं मोर्चा के सभी पदाधिकारीगण  तथा अन्य सभी कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहेंगे।


रिपोर्ट - जितेंद्र राय

Post a Comment

0 Comments