मुख्यपृष्ठचेतन किशोर के मैदान में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के मनाई गई जयन्ती
चेतन किशोर के मैदान में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर के मनाई गई जन्म शताब्दी समारोह
मुख्य अतिथि ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने जाति विशेष से हटकर समाज के कल्याण के लिए काम किया। नि:स्वार्थ भाव से जीवन भर लोगों की सेवा के लिए समर्पित रहे और जननायक बने।आज उनके पदचिह्नों पर चलकर ही राज्य और देश का विकास संभव होगा। उन्होंने कहा कि जननायक अधिकांश समय तक विपक्ष की राजनीति की। उसके बावजूद जनता के बीच उनकी जड़े गहरी हुई थी।
विशिष्ट अतिथि सलेमपुर के लोकप्रिय सांसद रवींद्र कुशवाहा ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर नाम बड़े अदब से लिया जाता है ।वह पुरोधा थे, आज दबे कुचले, अगड़े पिछडे की बात लोग करते है , लेकिन बिहार जैसे राज्य में जहाँ राजनीति, जातियों से तय होती है लेकिन कर्पुरी जी ने यह बता दिया कि प्रतिभा किसी जाति की मोहताज नहीं। नाई समाज के बारे में बोलते हुए सांसद ने कहा कि आप लोग तो जनमत तय करने वाले लोग है आपकी दुकानों पर राजनीतिक समीकरण पर खूब चर्चा होती है, यू कहे तो आप सरकार बनाने और बिगाड़ने वाले लोग है।
विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री राजधारी सिंह ने कहा कि गरीबों औऱ सर्वहारा समाज की बात करने वाले कर्पूरी जी ने पहली बार अति गरीब, अति पिछड़ो को आरक्षण देने की बात कही ,जो आज भी कर्पूरी ठाकुर मॉडल आरक्षण से जाना जाता है। इतनी छुआ-छूत के बाद भी नाई समाज सनातन धर्म के सभी मांगलिक कार्यो में आपकी उपयोगिता रही है।
विशिष्ट अतिथि श्याम नारायण ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने अपने कर्म के बल पर नाई समाज का सम्मान बढ़ाया।उन्होंने जीवन भर राजनीति को जनसेवा के रूप में अपनाया और गरीबों एवं वंचितों को समाज की मुख्यधारा में लाने का काम किया। हम सभी समाज के लोगों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिये। कहा कि उनका जीवन लोगों के लिया आदर्श से कम नहीं।
अखिलेश सिंह गुडडू, सुनील सिंह, देवेन्द्र नाथ सिंह प्रबन्धक, केशव चौधरी प्रमुख नवानगर ब्लॉक ,, विहार से रामेश्वर ठाकुर, कामता लाल(दिल्ली),एतवारी प्रसाद(झारखंड) ,डॉ जोशी, आदि ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखराम प्रसाद व संचालन गोपाल ठाकुर (प्रदेश अध्यक्ष नाई समाज) ने किया।
रिपोर्ट जितेंद्र कुमार राय
0 Comments