Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अनिता सिंह बनी खेजुरी थाना प्रभारी


 सिकन्दरपुर(बलिया)पुलिस अधीक्षक एस आनन्द ने सी ओ क्षेत्र सिकन्दरपुर अन्तर्गत खेजुरी थाने पर अनिता सिंह को थाना प्रभारी बना कर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया है।महिला थाने से स्थानांतरित हो कर आईं अनिता सिंह इस थाने की दूसरी महिला थाना प्रभारी बनाई गई हैं।

महिला थानाध्यक्ष अनीता सिंह 15 दिसंबर 2022 को महिला थाना की कमान संभाली थी। इसके पूर्व वह  2011 से 2016 गाजीपुर जनपद में तैनात रहीं। वर्ष 2016 से 2021 तक मऊ जनपद में तैनात रही।इसके बाद 2021 से दिसंबर तक अवकाश पर रही। तत्पश्चात 15 दिसंबर 2022 को बलिया महिला थाने का कमान संभाली और अब उन्हें  जनपद के खेजुरी थाने की कमान  सौंपी गई है।



रिपोर्ट - जितेंद्र राय 

Post a Comment

0 Comments