सिकन्दरपुर(बलिया)वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक संजय यादव को पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाए जाने से क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।क्षेत्र के करमौता स्थित उनके आवास पर तो जश्न का माहौल है जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं द्वारा संजय यादव को बधाई देने एवं शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करने का क्रम शुरू हो गया है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष बनने पर संजय यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और अधिक धारदार बनाया जाएगा। भाजपा के संगठन को घर-घर पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है मै उस पर खरा उतरने का हर सम्भव प्रयास करूंगा। आश्वस्त कर सकता हूं की आने वाला लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सभी सीटों पर अपने कार्यकर्ताओं के बलबूते विजय प्राप्त करेगी। पहले भी कार्यकर्ताओं के लिए काम किया हूँ और आगे भी उनका सम्मान और उन्हीं के सहयोग के माध्यम से संगठन की मजबूती के लिए प्रयास करूंगा।
कहा कि प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व को अपार साधुवाद कि उन्होंने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता पर विश्वास भरोसा जताया है।
इसी क्रम में पार्टी के सिकन्दरपुर मण्डल के महामंत्री विनोद शंकर गुप्ता ने पूर्व विधायक संजय यादव को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने साधारण कार्यकर्ता को भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाकर यह सिद्ध कर दिया है कि कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान व स्वाभिमान भाजपा में ही सुरक्षित है।आशा व्यक्त किया है कि नए जिलाध्यक्ष संजय यादब के नेतृत्व में संगठन अधिकाधिक मजबूत होगा। वह एक कुशल संगठनकर्ता के साथ-साथ सरल स्वभाव व विशाल व्यक्तित्व के धनी हैं।
मण्डल उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता नन्हे ने सिकन्दर पुर के पूर्व विधायक संजय यादव को पार्टी का जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया कहा कि इनके नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी।
रिपोर्ट - जितेंद्र राय
0 Comments