भाजपा पर जमकर बरसे जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष अवलेश कुमार सिंह
सिकंदरपुर (बलिया) जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी अवलेश कुमार सिंह ने मंगलवार को लोक सभा क्षेत्र सलेमपुर का भ्रमण करने के बाद बस स्टेशन चौराहा स्थित दुबरी चौधरी कटरा में पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान कहां की 26 अगस्त को जदयू का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन मिलन वाटिका में आयोजित किया गया है जिसमें बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार मुख्य अतिथि होंगे इसके साथ साथ पार्टी के कई सांसद व आधा दर्शन विधायक पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए रखा गया है। पूरे उत्तर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन कर रही है पार्टी का एकमात्र उद्देश्य है दिन-रात मेहनत कर पार्टी को मजबूती प्रदान करना और आने वाले लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के साथ उत्तर प्रदेश में मजबूती के साथ लड़कर 2024 में भाजपा का सफाया करना। भाजपा सरकार में आज आम जनता महंगाई से कराह रही है नौजवान नौकरी के लिए दर-दर भटक रहा है किसान परेशान है मजदूर रोटी रोजी रोटी के लिए इधर उधर भटक रहा है। सड़क शिक्षा चिकित्सा बिजली पानी वेपटरी हो चुकी है। आज इंडिया गठबंधन नीतीश जी के नेतृत्व में काम कर रहा है हमारा नारा है 2014 में आने वाले 2024 में नहीं आएंगे भाजपा मुक्त करना ही हमारा उद्देश्य है जदयू को भी यूपी में अच्छी सीट मिलेगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष पंकज सिंह जिला उपाध्यक्ष सुधीर सिंह सोनू संजीव सिंह रोहित चौबे गुड्डू पटेल आदि मौजूद थे।
रिपोर्ट जितेंद्र कुमार राय
0 Comments