सिकन्दरपुर(बलिया)होली के मद्देनजर पीस कमेटी सिकन्दरपुर की एक बैठक बुधवार को स्थानीय पुलिस चौकी के प्रांगण में हुई।इस में पर्व के अवसर पर साफ सफाई,शांतिव्यवस्था एवं उत्पन्न होने वाली अन्य समस्याओं के बारे चर्चा की गई।साथ ही पर्व को सद्भावपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक को अपने सम्बोधन में एस डी एम रवि कुमार ने कहा की होली के दिन प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी और महिला पुलिस भी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहेगी।उन्होंने कहा कि होली के पावन पर्व पर चिन्हित जगहों एवं उनके आस-पास सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किया जाएगा।
क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर आशीष मिश्रा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लागू है त्योहारों को मिलजुल कर शांतिपूर्ण ढंग से मनाए।कोई ऐसा कार्य न करें जिससे किसी को ठेस पहुंचे। उन्होंने कहा कि एक दूसरे के त्योहारों में शरीक होकर उत्साह पूर्वक मनाएं जिससे आपसी मेल जोल बढे़ व नगर में एकता की मिसाल कायम हो।उन्होंने कहा कि होली पूर्व नियत स्थानों पर ही रखी जाय, किसी नए या विवादित स्थान पर होलिका दहन न किया जाय|होली का त्यौहार आपसी भाईचारे के साथ मनाएं उस दिन शराब पीकर हुड़दंग करने वालो को कतई बख्शा नही जाएगा साथ ही क्षेत्र में जलने वाली होलिकाओ के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली। कहा कि त्यौहार के दिन अगर कोई असमाजिक तत्व उत्पात करने की कोशिश करे तो तत्काल पुलिस को सूचना दे।
स्थानीय लोगों ने थानाध्यक्ष को बताया कि होलिका दहन 24 को होगा अगले दिन से ही रंग चलेगा उसके बाद दोपहर बाद टोलियां निकलेगी जिसमें जुलूस भी शामिल होंगे ये टोलियां होली की मटकियों को फोड़ते हुए कस्बे मे भ्रमण करेगी इसी के साथ ही रंग वाली होली का समापन होगा। शाम को लोग एक दूसरे से अबीर गुलाल से मिलेंगे।
थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने कहा कि होली एक महापर्व है। हम लोगों को हर्षोल्लास के साथ यह पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाना चाहिए।त्योहार के दौरान कहीं भी कोई समस्या उत्पन्न हो तो तुरंत प्रशासन से संपर्क करें। प्रशासन हर संभव मदद करने के लिए हमेशा तैयार है।
बैठक में चौकी इंचार्ज रविन्द्र कुमार पटेल,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जायसवाल, समाजसेवी गनेश प्रसाद सोनी,व्यापारी नेता प्रयाग चौहान,डॉ उमेश चन्द,आकाश तिवारी,नीरज सोनी,सुनील तुरैहा,विनित पाण्डेय बिट्टू,मुन्ना मेम्बर शोएब खान,राकेश सिंह,विनोद शंकर गुप्ता,जितेन्द्र सोनी,श्रीकांत राम,बबलू मास्टर,राकेश यादव,लालबचन प्रजापति, रामजी वर्मा,मनोज जायसवाल,बिजली कर्मी राजेश, संतोष गुप्ता,बजरंगी चौहान, सहित अन्य मौजूद रहे।
रिपोर्ट - जितेंद्र राय
0 Comments